विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार साल पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में शनिवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना सामने आई। डायल 112 पर प्राप्त सूचना के अनुसार, मृतका सुमन पत्नी मोहित, निवासी ग्राम सेहल, ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतका की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा पुत्र भी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट को सूचित कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। काफी समय तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना करते रहे, पुलिस के समझाने के बाद करीब 2 घंटे बाद शव को कब्जे में लिया गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 11:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार साल पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी #SubahSamachar