बंगरा चौराहे पर लगी भीषण आग, पुलिस चौकी समेत कई दुकानें आईं चपेट में, दमकल कर्मी भी हुआ घायल
मऊरानीपुर थाना इलाके के बंगरा में भीषण आगजनी में पुलिस चौकी समेत कई दुकाने जलकर नष्ट हो गई है। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया है। बंगरा चौराहे पर मिठाई की दुकान में बृहस्पतिवार तड़के सुबह तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। दुकान के अंदर रखा सिलिंडर भी आग लगने से ब्लास्ट हो गया। आगजनी में बंगरा पुलिस चौकी समेत आसपास की कई दुकानें चपेट में आ गई। जानकारी मिलते ही पहुंची फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने में जुट गई है। बताया जा रहा है इस दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 06:27 IST
बंगरा चौराहे पर लगी भीषण आग, पुलिस चौकी समेत कई दुकानें आईं चपेट में, दमकल कर्मी भी हुआ घायल #SubahSamachar
