Shahjahanpur: होटल के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में रविवार को होटल के बाहर खड़ी कार में आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रविवार को दोपहर करीब एक बजे लोधीपुर में होटल के सामने खड़ी कार में धुआं निकलने लगा। कुछ देर में आग की लपटों से पूरी गाड़ी घिर गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने दमकल यूनिट को सूचना दी। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। कार बलवंत सिंह की बताई जा रही है। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 13:12 IST
Shahjahanpur: होटल के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी #SubahSamachar
