Meerut: सरस्वती विद्या मंदिर मवाना में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गणमान्य लोगों ने किया ध्वजारोहण

मवाना स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में गणमान्य नागरिक मुकेश गुप्ता, श्री राम मलिक, अमित रस्तोगी, नरेश मित्तल और अमर रस्तोगी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौरान स्कूल परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 10:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: सरस्वती विद्या मंदिर मवाना में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गणमान्य लोगों ने किया ध्वजारोहण #SubahSamachar