Meerut: वरिष्ठ अधिवक्ता ने उठाया सेटबैक प्रभावित परिवारों का मुद्दा

शास्त्रीनगर सेक्टर 3 में सेटबैक की कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार पाठक ने शनिवार को मीडिया के सामने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सेटबैक की कार्रवाई से हजारों परिवारों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग वर्षों से अपने मकानों में रह रहे हैं और अब उन पर कार्रवाई की आशंका से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की मांग की। अधिवक्ता ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले प्रभावित परिवारों से संवाद स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि उचित समाधान निकाला जा सके। वहीं महिलाओं ने कहा कि विकास चाहिए विनाश नहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 15:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: वरिष्ठ अधिवक्ता ने उठाया सेटबैक प्रभावित परिवारों का मुद्दा #SubahSamachar