Meerut: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला, बाल बाल बचे सवार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में लाहौरगढ़ बम्बे के पास बड़ौत की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता करते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 16:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला, बाल बाल बचे सवार #SubahSamachar