Meerut: छुरी लहराकर भड़काऊ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली कथित भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने हाथ में छुरी लेकर वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक छुरी भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 06:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Meerut: छुरी लहराकर भड़काऊ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार #SubahSamachar