प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का मंत्र, 'योग अपनाओ, रोग भगाओ, योग करो, निरोग रहो'

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोरखपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन विकसित भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों लोग योग कर रहे हैं और सभी संस्थानों ने योग को जीवन का अंग बना लिया है। योग को जीवन में उतारना भारत की संस्कृति, परंपरा और ज्ञान की विजय है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग जीवन की ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। शरीर स्वस्थ रहेगा तो परिवार और समाज भी स्वस्थ रहेगा। स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। विश्वविद्यालय की कुलपति पूनम टंडन भी योग शिविर में भाग पहुंची। कहा, कि सभी रोज 30 मिनट योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आपका मन और तन दोनों स्वस्थ रहेगा। योग के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 07:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का मंत्र, 'योग अपनाओ, रोग भगाओ, योग करो, निरोग रहो' #SubahSamachar