VIDEO: एक दिन के लिए फरह थाना प्रभारी बनी 10वीं की छात्रा शिवानी

फरह। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इं0 कालेज की 10वीं की छात्रा शिवानी को एक दिन का थाना फरह का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठते ही शिवानी ने अपने काम को गंभीरता से लिया। इस दौरान अपनी शिकायत लेकर थाने आये सनौरा निवासी राधारमन के प्रार्थना पत्र पर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिये। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का निष्पक्ष और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। किसी पीडित की शिकायत पेन्डिंग में ना रहे। इस दौरान थाना प्रभारी बनी शिवानी ने थाने की कार्यप्रणाली को समझा। इसके बाद थाने के कार्यालय, कम्प्यूटर रुम, जेल बैरक एवं मिशन शक्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि सरकार में बेटियां सुरक्षित हैं। किसी भी महिला, बालिका या छात्रा को कोई समस्या है तो जरूरत पड़ने पर 1090, 112 जैसे हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने गश्त करते हुये मुख्य बाजार और बैंकों की सुरक्षा का भी जायजा लिया। शिवानी ने भविष्य में पढलिख कर पुलिस अफसर बनने की इच्छा जाहिर की। इससे पूर्व थाना परिसर में शिवानी का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी त्रिलोकसिंह, अपराध निरीक्षक यशपालसिंह, उपनिरीक्षक अजय मलिक, आनन्द शर्मा महिला उपनिरीक्षक रैनू सिंह, अंजली सिंह, महिला हेड कास्टेबिल ललिता यादव के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2025, 15:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: एक दिन के लिए फरह थाना प्रभारी बनी 10वीं की छात्रा शिवानी #SubahSamachar