कानपुर: चार सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया भूमि पूजन
गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को चार सबमर्सिबल पंप लगाने के कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि 7.04 लाख की लागत से ये पंप रविदासपुरम छठ पूजा घाट के पास वाली सड़क, यूपी किराना स्कूल के पास, जमुई इस्पात नगर और पनकी आंबेडकर नगर बस्ती में लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद कविता वीरेंद्र चौहान, अनुज कुशवाहा, सोनू सिंह, राजेश कुमार, रंजीत सिंह, नेहा कुशवाहा, रानी वर्मा, सोनाली आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 20:46 IST
कानपुर: चार सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया भूमि पूजन #SubahSamachar
