VIDEO: यहां देखें- बीएचयू अस्पताल के एमएस की गुंडागर्दी, एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाई फाइलें और आलमारी
बीएचयू अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एमसीएच विंग में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि अस्पताल के एमएस प्रोफेसर डाॅ केके गुप्ता ने हेपेटाइटिस, एचआईवी जांच वाले कमरे में रखी जांच किट, जरूरी फाइलें, जांच के अन्य उपकरण सहित अन्य सामान बाहर फेंकवा दिए। जब यह कार्रवाई की गई तब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता राय ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को देख रही थीं फिर भी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। नाराजगी जताने पर विभागाध्यक्ष से दुर्व्यवहार भी किया गया। मामले में विभागाध्यक्ष कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही निदेशक प्रो एसएन संखवार से शिकायत दर्ज कराई। विभागाध्यक्ष ने कार्रवाई को शर्मनाक बताया और कहा कि विभागाध्यक्ष का कोई मतलब नहीं रह गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 06:07 IST
VIDEO: यहां देखें- बीएचयू अस्पताल के एमएस की गुंडागर्दी, एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाई फाइलें और आलमारी #SubahSamachar
