अमृतसर में ओम प्रकाश अस्पताल पर नगर निगम की कार्रवाई, सड़क पर कचरा फेंकने पर ₹10 हजार का चालान
शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम ने शहर के प्रसिद्ध ओम प्रकाश आई अस्पताल पर सड़क पर कचरा फेंकने के आरोप में 10 हजार रुपये का चालान किया है। नगर निगम आयुक्त बिक्रमजीत सिंह शेरगिल स्वयं मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। नगर निगम के अनुसार रात के समय सड़क पर पड़े कचरे के बैगों की जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों से यह कचरा ओम प्रकाश अस्पताल का होने की बात सामने आई। इसके बाद निगम की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की। आयुक्त बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि यदि जांच में कचरे में बायो-मेडिकल वेस्ट मिलने की पुष्टि होती है तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अपशिष्ट का निस्तारण निर्धारित नियमों के अनुसार करना अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम शहर से प्रतिदिन तीन बार कचरा उठाता है, इसके बावजूद कुछ संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सड़क पर कचरा फेंक रहे हैं। निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 13:58 IST
अमृतसर में ओम प्रकाश अस्पताल पर नगर निगम की कार्रवाई, सड़क पर कचरा फेंकने पर ₹10 हजार का चालान #SubahSamachar
