नारनौल हाफ मैराथन: स्टार्टिंग प्वाइंट बदला, अब नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ से होगी शुरुआत

नारनौल। शहर में हरियाणा उदय एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत 9 अगस्त को सुबह 7 बजे होने वाली हाफ मैराथन दौड़ की थीम हर घर तिरंगा होगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। अब हाफ मैराथन का स्टार्टिंग पॉइंट आईटीआई की बजाए नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ होगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच अभियान के विशेष अधिकारी पंकज नैन के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इसके बाद उपायुक्त ने नारनौल महेंद्रगढ़ रोड पर मुख्यमंत्री के लिए नूनी शेखपुरा मोड़ के नजदीक बनाए जाने वाले विशेष मंच की तैयारी को लेकर मौके का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशेष मंच (मचान) पर चढ़कर करेंगे। इस मचान के साथ ही कलाकारों के लिए तथा प्रेस के लिए अलग से मंच बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के संकल्प को लेकर हजारों नागरिक एक साथ दौड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरे रूट पर सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। दीवारों पर नशामुक्त हरियाणा से संबंधित स्लोगन लिखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी पर जोर दिया गया है। पुलिस प्रशासन, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से रूट चयन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रतिभागियों के पंजीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नारनौल हाफ मैराथन: स्टार्टिंग प्वाइंट बदला, अब नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ से होगी शुरुआत #SubahSamachar