VIDEO: जीएसटी की नई दरों से जूता कारोबारियों में खुशी की लहर, बोले- कारोबार को मिला नया जीवनदान
ढाई हजार रुपए तक के जूते खरीदने पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत करने के जीएसटी काउंसिल के फैसले की खुशी मनाते हुए आगरा के जूता होलसेल व्यापारियों और कारोबारी ने बृहस्पतिवार को आतिशबाजी और मिठाई वितरण करके खुशी जताई। व्यापारी नेताओं क्या कहना था कि सरकार ने न सिर्फ इस कदम को उठाकर आगरा के पुराने जूता कारोबार को नया जीवनदान दिया है, बल्कि इससे जुड़े ढाई लाख परिवारों को संजीवनी प्रदान की है। सरकार के इस कदम से आम लोगों को सस्ती दरों पर जूता मिल सकेगा और महंगाई पर भी लगाम लगेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 19:09 IST
VIDEO: जीएसटी की नई दरों से जूता कारोबारियों में खुशी की लहर, बोले- कारोबार को मिला नया जीवनदान #SubahSamachar
