मंडी: नरोला पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलकर काम करने का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत नरोला के नवनिर्वाचित वार्ड पंचों ने शनिवार को पंचायत भवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में संविधान और ईश्वर के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। सुबह 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में पंचायत प्रधान अमरनाथ ने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में निर्वाचित नौ वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत का विकास सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग और जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ पंचायत हित में कार्य करने का आह्वान किया। स्थानीय निवासी कैप्टन जगदीश वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में ग्रामीणों ने नवगठित पंचायत से विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई और पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 09:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मंडी: नरोला पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलकर काम करने का लिया संकल्प #SubahSamachar