यमुना सिटी: सेक्टर-28 औद्योगिक चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं, आए दिन होती है वाहनों की भिड़ंत

यमुना सिटी के सेक्टर-28 में तेजी से विकसित होते औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं है। ट्रैफिक सिग्नल व पुलिस बूथ न होने के कारण लोग तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं और आए दिन यहां वाहनों की भिड़ंत होती रहती है। जिसके बाद अब इस क्षेत्र में लोगों को ट्रैफिक सिग्नल की जरूरत महसूस होने लगी है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना सिटी के सेक्टर 28 और 29 में मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और एमएसएमई पार्क विकसित किया है। यहां पर औद्योगिक विकास के लिए उद्योगपतियों को भूखंड आवंटित हो चुके हैं और तेजी से इंडस्ट्रियों को स्थापित करने का काम भी चल रहा है। जिसके चलते सैकड़ों वाहनों व माल वाहक ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। दोनों तरफ से छह लेन वाले इस चौराहे पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण आए दिन वाहन आपस में टकराते हैं और हादसे होते रहते हैं। जिसके बाद क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल की जरूरत महसूस होने लगी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


यमुना सिटी: सेक्टर-28 औद्योगिक चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल नहीं, आए दिन होती है वाहनों की भिड़ंत #SubahSamachar