मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकला
क्षेत्र के गजपुर बाजार और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत, अदब और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। अकीदतमंदों ने 'या हुसैन' के नारों के साथ कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। जुलूस के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 09:18 IST
मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकला #SubahSamachar
