VIDEO: दिवाली पर बेकाबू कार का आतंक...शटर तोड़कर दुकान में जा घुसी, एक युवक घायल

मथुरा के कोसीकलां में तेज रफ्तार थार ने सोमवार को जमकर तांडव मचाया। घंटाघर पर दोपहर में तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसी। घटना के समय दुकान बंद थी और थार शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके एयरबैग खुल गए। एक युवक के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से थार को वहां से हटवाकर थाने भेज दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2025, 15:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: दिवाली पर बेकाबू कार का आतंकशटर तोड़कर दुकान में जा घुसी, एक युवक घायल #SubahSamachar