पनकी के रतनपुर गांव में भीषण जलभराव की समस्या से लोग परेशान
400 ग्रिड व पनकी पावर हाउस के अधिकारी कॉलोनी से बारिश के दौरान पानी की निकासी वाला नाला बंद होने के बाद जल निकासी की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिस कारण सारा पानी रतनपुर गांव के पीछे जाकर भर गया।400 ग्रिड प्रबंधन भी जल भराव की समस्या से परेशान है क्योंकि जल निकासी का रास्ता नहीं बन पा रहा है। ग्रिड के एक अधिकारी ने बताया कि जब तक पावर हाउस अपने बाउंड्री के पास बने नाले से अंदर को रास्ता नहीं देता तब तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 18:51 IST
पनकी के रतनपुर गांव में भीषण जलभराव की समस्या से लोग परेशान #SubahSamachar
