Pilibhit News: रंजिश में महिला के घर में लगाई आग, घरेलू सामान जलकर राख, पिता-पुत्र पर आरोप

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़िता सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के आकाश और उसके पिता भन्नू पर घर में आग लगाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। उस समय उनके पति एटा गए हुए थे। आग लगने से घर में रखा करीब पांच कुंतल गेहूं, 50 किलो चावल, दो खाट, पंखे, कपड़े, जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके जेठ के बेटे सोनू के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pilibhit News: रंजिश में महिला के घर में लगाई आग, घरेलू सामान जलकर राख, पिता-पुत्र पर आरोप #SubahSamachar