Video: डेम से पानी छोड़ने पर पिन पार्वती नदी उफान पर, दहशत में रातभर सो नहीं पाए लोग

बरसात के बीच सैंज घाटी में बहने वाली पिन पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से लोग में दहशत का माहौल है। एक तरफ जहां शुक्रवार को जिला में लगातार बारिश का दौर जारी रहा तो वहीं एनएचपीसी ने अपने डेम के शाम के समय गेट खोल दिए। इससे पिन पर्वती नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया और लोग दहशत में आ गए। नदी का जलस्तर रात तक उफान में रहा और नदी किनारे रहने वाले सैकड़ों लोग रात को सो भी नहीं पाए। हालांकि, पानी छोड़ने को लेकर एनएचपीसी ने पहले ही लोगों को अलर्ट करते हुए नदी से दूर रहने की अपील की थी। वहीं एनएचपीसी ने सायरन बजाकर लोगों को स्टार्क भी किया था। लेकिन उफनती नदी ने लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। बता दें, 2023 से लेकर 2025 तक पार्वती नदी ने घाटी में भारी तबाही मचाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 10:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: डेम से पानी छोड़ने पर पिन पार्वती नदी उफान पर, दहशत में रातभर सो नहीं पाए लोग #SubahSamachar