VIDEO: आंखों के सामने गड्डी में से पार कर देते थे नोट, ईरानी गैंग के हैरान कर देने वाले कारनामे; दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र का ईरानी गैंग आगरा में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने आया था। एक बैंक में महिला को 50 का नकली नोट बताकर नोटों की गड्डी से 24 हजार रुपये गायब कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे दिखे थे। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अबुतराब जावेद ईरानी (निवासी अम्बीवली, वेस्ट पाटिल नगर, गली नं0-04 तालुका, कल्याण, ठाणे थाना कल्याण कड़कपाड़ा, महाराष्ट्र) और समीर नौशीर सैयद (निवासी पाटिल नगर, वडौली रोड, ठाणे) है। उनसे 22,500 रुपये, दो आधार कार्ड, दो पर्स, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने मिलकर 9 जून को मानस नगर स्थित एसबीआई बैंक में एक वृद्धा से नकली नोट का बहाना बनाकर गिनने के बहाने कुल 24,500 रुपये निकालकर अपने पास रख लिए थे। बाकी बचे वापस दे दिए थे। महिला को नकली नोट के बारे में पूछताछ के लिए वापस काउंटर पर भेज दिया था। जो रुपये बरामद हुए हैं, वह उन्हीं रुपयों में से बचे हुए हैं। बाकी खाने-पीने में खर्च कर दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:30 IST
VIDEO: आंखों के सामने गड्डी में से पार कर देते थे नोट, ईरानी गैंग के हैरान कर देने वाले कारनामे; दो गिरफ्तार #SubahSamachar
