ऊंची इमारतों में आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारी
शहर की ऊंची आवासीय इमारतों में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए धूमनगंज क्षेत्र में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सायरन बजाते हुए पहुंचीं। इसके बाद क्रेन की सहायता से ऊंचाई वाले फ्लैटों पर पानी की बौछार की गई। ऊंचाई तक पानी पहुंचाने की इस प्रक्रिया को देखकर स्थानीय लोग कुछ देर तक आश्चर्य में रहे। बाद में फायर विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि,यह एक नियोजित मॉक ड्रिल थी। इसका उद्देश्य यह जांचना था कि,बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाए और आग पर समय रहते काबू कैसे पाया जाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 12:06 IST
ऊंची इमारतों में आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारी #SubahSamachar
