कल्याणपुर क्रॉसिंग से नया शिवली रोड तक सड़क के दोनों ओर ई रिक्शा व ऑटो चालकों की अराजकता से जनता परेशान
कल्याणपुर क्रॉसिंग से नया शिवली रोड तक सड़क के दोनों छोर ई रिक्शा व ऑटो चालकों की अराजकता से जनता परेशान है। यह लोग सड़क के दोनों तरफ क्रमबद्ध से आटो व ई रिक्शा खड़ा करके सवारी का इंतजार करते हैं। ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। यह समस्या यातायात पुलिस के लिए नासूर बन गई है। यह एक ऐसी बीमारी बन गई है जो शायद कल्याणपुर से कभी खत्म नहीं होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2025, 20:24 IST
कल्याणपुर क्रॉसिंग से नया शिवली रोड तक सड़क के दोनों ओर ई रिक्शा व ऑटो चालकों की अराजकता से जनता परेशान #SubahSamachar
