सरसौल ब्लॉक में जन कल्याण शिविर स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक परिसर में रविवार को जन कल्याण शिविर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जो केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर और ग्राम प्रधान रामकुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। मेले में सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिनमें आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, बैंक ऋण आवेदन, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवा वितरण, रक्त परीक्षण, कृषक एवं पेंशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ब्लॉक प्रमुख और जिला विकास अधिकारी ने स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया। संबोधन में जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी ने कहा कि सभी ब्लॉकों में यह कार्यक्रम लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्रों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास है। प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं से युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वही ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमें डटकर सामना करना चाहिए और शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सरसौल ब्लॉक में जन कल्याण शिविर स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन #SubahSamachar