VIDEO: बारिश-कोहरे ने बदली नैनीताल की तस्वीर, जनजीवन अस्त-व्यस्त; पर्यटक हुए परेशान

नैनीताल शहर में लगातार दूसरे दिन बारिश और कोहरे का असर जारी है। मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि से शुरू हुई बारिश ने मौसम को सर्द बना दिया है। बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पूरे हर में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दो दिनों से नैनीताल का मौसम बीते दिनों के मुकाबले काफी बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहले के मुकाबले अब अधिक ठंड महसूस की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 06:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बारिश-कोहरे ने बदली नैनीताल की तस्वीर, जनजीवन अस्त-व्यस्त; पर्यटक हुए परेशान #SubahSamachar