रामपुर बुशहर: गोपाल सिंह को अध्यक्ष और सैयद अहमद को सौंपी मुख्य सलाहकार की कमान
रामपुर बुशहर। रामपुर में पहली बार पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है। यह एसोसिएशन पुलिस से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाज बुलंद करेगी। रामपुर में आयोजित एसोसिएशन की पहली बैठक में कार्यकारिणी के गठन के अलावा पुलिस पेंशनर की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सैयद अहमद ने की। बैठक के दौरान पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मुख्यातिथि सैयद अहमद को मुख्य सलाहकार, यशपाल ठाकुर और धनसुख को सलाहकार चुना गया। वहीं गोपाल कश्यप को सर्वसम्मति से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। आदर्श शर्मा उपाध्यक्ष, मानदेव सचिव, मस्तराम कपाटिया सह सचिव, गोपू राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहन जोशी, चिंत राम, दौलत डोगरा, सीता राम, बिहारी लाल खाची, राजेंद्र सिंह, रामलाल, मेला राम, रामानंद कपाटिया, सतपाल शर्मा, श्याम लाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा एसोसिएशन की सब ऑडिट कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें तेजिंद्र शर्मा, रोशन वर्मा और लायक राम का कार्य देखेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 11:26 IST
रामपुर बुशहर: गोपाल सिंह को अध्यक्ष और सैयद अहमद को सौंपी मुख्य सलाहकार की कमान #SubahSamachar
