सुल्तानपुर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के चौकीदार का वीडियो वायरल, सांसद के समर्थकों पर मारपीट का आरोप
सुल्तानपुर में लोक निर्माण विभाग के सीताकुंड वार्ड स्थित गेस्ट हाउस के चौकीदार दोस्तपुर निवासी सीताराम निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीताराम ने सांसद राम भुआल के समर्थक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वह वीडियो में कहते दिख रहा है कि सुल्तानपुर के सांसद को अपना करीबी बताने वाले कुछ लोग शनिवार रात लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों ने वीआईपी रूम खोलने को कहा। मना करने पर चौकीदार सीताराम को जमकर पीटा। उसने गेस्ट हाउस से बाहर भागकर एक स्थान पर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी होने पर लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी भी पहुंचे। चौकीदार की आपबीती सुनने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि चौकीदार को तहरीर देने के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 08:36 IST
सुल्तानपुर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के चौकीदार का वीडियो वायरल, सांसद के समर्थकों पर मारपीट का आरोप #SubahSamachar
