बाबा नागनाथ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में साड़ी व फल वितरित; VIDEO
मां गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पूज्य बाबा नागनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को दुर्गाकुंड स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रय गृह में रह रहीं असहाय वृद्ध महिलाओं को साड़ी और फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा नागनाथ जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने माँ गंगा के अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उपस्थित लोगों ने गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी मिश्रा, राजलक्ष्मी तिवारी, किशन दीक्षित, पंकज सिंह, मनोज यादव, प्रशांत सिंह 'पिंकू', गोपी यादव, रामभद्र पाठक, अभिषेक पाठक, निहाल तिवारी, प्रांजल तिवारी, रत्नेश पांडेय, धनंजय पांडेय, संचित सिंह, गुंजन गुप्ता, मृत्युंजय पांडेय, विनय जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राहुल मिश्र 'काशी' ने किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:19 IST
बाबा नागनाथ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में साड़ी व फल वितरित; VIDEO #SubahSamachar
