Sirmour: न्यू एरा अकादमी में विदाई समारोह का आयोजन
न्यू एरा अकादमी उच्च पाठशाला में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या शाहिना आलम की ओर से दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस अवसर पर कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया गया। अरमान सैनी को मिस्टर फेयरवेल, इंजिला को मिस फेयरवेल, दिव्यांश को मिस्टर पर्सनैलिटी और अमनप्रीत को आज्ञाकारी छात्र के खिताब से नवाजा गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:05 IST
Sirmour: न्यू एरा अकादमी में विदाई समारोह का आयोजन #SubahSamachar
