Sirmour: जानें उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस हादसे पर क्या बोले एएसपी योगेश रोल्टा

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई है। वहीं, एएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि सुबह के वक्त जो हमें इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एचआरटीसी की बस जो नेरवा से पांवटा साहिब वाया विकासनगर उत्तराखंड होते हुए जा रही थी तो वो मीनस से कुछ दूरी पर क्वानू कस्बा पड़ता है। वहां पर जो है दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खाई में गिर गई थी। तो इस इन्फॉर्मेशन पर हमने पहले लोकल कंसर्न थाने शिलाई से पता किया। तो जो एरिया उत्तराखंड का था तो उत्तराखंड प्रशासन से भी संपर्क किया गया। उनकी टीम भी टाइमली स्पॉट पर पहुंच गई थी और यहां से भी एसएचओ शिलाई को जो है टीम दोबारा रवाना कर दिया गया था। और जो इंजर्ड थे वो विकासनगर हॉस्पिटल में, सिविल हॉस्पिटल में और अलग अलग जो है। प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल थे तो वहां पर एसडीएम पांवटा साहिब और डीएसपी पांवटा साहिब दोनों जो हैं उपस्थित रहे और लोकल प्रशासन ने और लोकल लोगों ने जो वहां के लोकल लोग थे लोकल प्रशासन थे और हिमाचल प्रदेश से भी एसडीएम चौपाल और जुब्बल को भी निर्देश हुए थे वो भी सभी मौके पर पहुंचे थे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मैं भी स्पॉट तक पहुंचा था तो वहां पर सारी चीज क्लियर करके और इसमें जो तीन डेथ हुई थी जिसमें से दो महिलाएं जो नेरवा क्षेत्र की भी है और एक नेपाली मूल के व्यक्ति थे उन तीनों का जो है स्पॉट पर ही पोस्टमार्टम करवाया गया और जो है बॉडीज को जो है उनके परिवारजनों को हैंडओवर कर दिया गया था और बाकी जो अभी जो हमारे इंजर्ड लोगों की जो लिस्ट है वो हॉस्पिटल में दाखिल है और वहां पर हम और हमारे कर्मचारी भी, एचआरटीसी के कर्मचारी भी और उत्तराखंड का लोकल प्रशासन भी मौजूद है और उनकी जो है उनका उपचार किया जा रहा है। वहां पैसों से भरा बैग बरामद हुआ था। उसको लेकर काफी अफरा तफरी मची रही। त्तराखंड प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने वेरीफाई करने के उपरांत वो जो पैसे का बैग है, जो कंसर्न जो उसका मलिक था उसको दे दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 17:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: जानें उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस हादसे पर क्या बोले एएसपी योगेश रोल्टा #SubahSamachar