सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल में दो घंटे में 100 से अधिक बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगाए गए विशेष पोलियो बूथ पर दो घंटे के भीतर 100 से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान अभिभावकों ने भी उत्साह के साथ अपने बच्चों को बूथ तक पहुंचाया। अभियान का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय पाठक भी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बूथ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेभर में पल्स पोलियो अभियान के लिए 443 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जा रही है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 08:34 IST
सोलन: क्षेत्रीय अस्पताल में दो घंटे में 100 से अधिक बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप #SubahSamachar
