Video: कुछ देवी-देवताओं को रास नहीं आए पगोडा शैली के अस्थायी शिविर, पुराने स्थान पर ही हुए विराजमान

मंडी जिला प्रशासन ने इस बार पड्डल मैदान में 216 देवी-देवताओं के बैठने के लिए पहली बार पगोडा शैली में अस्थायी शिविरों का निर्माण किया है लेकिन कुछ देवी-देवता ऐसे भी हैं जिन्हें यह अस्थायी शिविर रास नहीं आए और उन्होंने इससे किनारा कर लिया है। इन शिविरों से किनारा करने वालों में प्रमुख रूप से देव विष्णु मतलोडा, माता कश्मीरी, मडमाखन, देव गरल और भुजा ऋषि सहित सराज घाटी के देवी-देवता शामिल हैं। इन देवी-देवताओं के साथ आए पुजारियों और अन्य लोगों ने बताया कि इनके देवी-देवता जिन स्थानों पर बैठते थे उन्हें देव आदेश के अनुसार वहीं पर ही बैठाया गया है। देवी-देवताओं ने नए स्थान पर बैठने से इनकार कर दिया था जिसके चलते उन्हें पुराने स्थानों पर ही बैठाया गया है और ये सभी पूरे महोत्सव के दौरान यहीं पर ही विराजमान रहेंगे। सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने बताया कि जिन देवी-देवताओं ने इन शिविरों में बैठने से इनकार किया है उनके लिए अलग से व्यवस्था कर दी गई है। पगोडा शैली के शिविरों को सभी कारदारों की सहमति से ही बनाया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 19:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: कुछ देवी-देवताओं को रास नहीं आए पगोडा शैली के अस्थायी शिविर, पुराने स्थान पर ही हुए विराजमान #SubahSamachar