हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने किया पाठ

केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बेतियाहाता के हनुमान मंदिर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेतिया स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा के साथ पाठ में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के लिए आभार जताया। साथ ही देश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 11:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हनुमान मंदिर में गूंजा सुंदरकांड, भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने किया पाठ #SubahSamachar