किसान से तांत्रिक ने ठगे 1.80 करोड़, तमंचा दिखाकर दी धमकी
कम दोगुनी करने का लालच देकर तांत्रिक ने किसान से 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रकम वापस मांगने पर तांत्रिक पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा कलां निवासी किसान आकाश चौधरी ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनका परिचय अतरपुरा निवासी तांत्रिक से हुआ था। वह दूसरे समुदाय का है और हमेशा काला चश्मा लगाए रहता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 16:20 IST
किसान से तांत्रिक ने ठगे 1.80 करोड़, तमंचा दिखाकर दी धमकी #SubahSamachar
