दाह संस्कार के अगले दिन आठ आरोपी जेल भेजे गए, एक फरार

नौतन हथियागढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई राजू विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार तीन जुलाई की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर हुए झगड़े में राजू विश्वकर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के कई सदस्य भी घायल हो गए थे। मृतक की पत्नी प्रीति विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 11:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दाह संस्कार के अगले दिन आठ आरोपी जेल भेजे गए, एक फरार #SubahSamachar