सोनीपत: बारिश में गिरे घरों का विधायक ने टीले पर किया निरीक्षण, पांच पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद
विधायक निखिल मदान वीरवार को वॉर्ड नंबर-2 के कोट मोहल्ला क्षेत्र में टीले पर पहुंचे। उन्होंने बारिश के दौरान गिरे घरों का निरीक्षण किया और निगम अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए। उनके साथ निगम आयुक्त हर्षित कुमार, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर और कनिष्ठ अभियंता राहुल दहिया भी मौजूद रहे। विधायक निखिल मदान ने बताया कि बस अड्डे के नजदीक कोट मोहल्ला के टीले पर आबादी काफी वर्ष से बसी हुई है। यहां ऊपर काफी पुराने मकान बने हुए हैं। सोनीपत में कई दिन से चल रही बारिश के कारण टीले पर बने मकानों के आसपास की मिट्टी सरकने से कई घर गिर गए हैं। हालांकि उन घरों को एहतियाती तौर पर पहले ही खाली करवा लिया था। कई घरों का मलबा रिहायशी घरों पर गिरने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को उन्होंने मौके पर जाकर देखा और पांच पीड़ित परिवारों को निजी कोष से 20-20 हजार रुपये की मदद की है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की ओर से घटना स्थल का दौरा किया जाएगा और पीड़ित मकान मालिकों को सरकार से भी मुआवजा दिलवाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 19:13 IST
सोनीपत: बारिश में गिरे घरों का विधायक ने टीले पर किया निरीक्षण, पांच पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद #SubahSamachar
