कोतवाल ने महिलाओं को जागरूक किया
कोतवाल पंकज पांडेय ने बुधवार को शहर के मैलानी में पहुंच कर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहाकि आज महिलाए हर क्षेत्र में आगे है। महिलाओं बेहिचक बाहर निकल रही है। हर विभाग में महिलाओं की भागीदारी अधिक है। सिविल सर्विसेज से लगायत व्यापार में महिलाएं सफल हो रही है। उन्होंने महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत पंपलेट वितरित किया। इस दौरान कोतवाली के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2025, 17:32 IST
कोतवाल ने महिलाओं को जागरूक किया #SubahSamachar
