चरखी दादरी: 70 साल पुराना कब्जा हटाने के लिए पैमाइश करने पहुंची टीम

कारीदास गांव की शामलाती भूमि पर करीब 70 सालों से अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद पर आखिरकार जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा के आदेश पर वीरवार को पुलिस सुरक्षा के साथ पैमाइश करने टीम गांव पहुंची। चयनित रकबे में से करीब 28 एकड़ यानी एक चौथाई भूमि की ही पैमाइश हो पाई। दोपहर बाद हुई बारिश के चलते शेष भूमि की पैमाइश अधर में छोड़नी पड़ी और प्रशासनिक अमला वापस लौट गया। बता दें कि यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की अपील पर की गई। प्रशासन की ओर से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम में राजस्व विभाग से गिरदावर बंटी, पटवारी अजय कुमार, ग्राम सचिव और सरपंच कर्मबीर सिंह सहित विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 04, 2025, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चरखी दादरी: 70 साल पुराना कब्जा हटाने के लिए पैमाइश करने पहुंची टीम #SubahSamachar