VIDEO: चंदौली में तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की चोरी
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत चकिया बिहारी मिश्र और पट्टी गांव में चोरों ने आतंक मचाते हुए तीन घरों को निशाना बनाया। एक ही रात में करीब 15 लाख रुपये के गहने-नकदी पार कर दिए गए। एक परिवार ने बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे, जो चोर ले उड़े। हैरानी की बात ये कि मारुफपुर पुलिस चौकी घटनास्थल से महज 500 मीटर दूर है, फिर भी रातभर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 07:58 IST
VIDEO: चंदौली में तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की चोरी #SubahSamachar
