लखनऊ में भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को लखनऊ में कैसरबाग स्थित निदेशालय परिसर में भारतीय मुद्राशास्त्र विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुई। भारतीय मुद्राशास्त्र: परंपरा, विकास एवं विविध आयाम विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ भारतीय मुद्रा के इतिहास, परंपरा और उसके विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. रेनू द्विवेदी, निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय; डॉ. विनय सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ; डॉ. राम विनय, उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय; प्रो. के. के. थापल्याल; हैदराबाद के प्रो. दानिश मोइन और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं आचार्य प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तीन दिवसीय इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय मुद्राशास्त्र की परंपरा, उसके विकास और उससे जुड़े विविध आयामों पर चर्चा करना है। इसमें पुरातत्व, इतिहास और मुद्रा अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञों की सहभागिता से विषय के विभिन्न पक्षों को समझने का अवसर मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ में भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू #SubahSamachar