राजपुरा में ट्राले ने स्कूटी को मारी टक्कर, मैकेनिक की मौत
राजपुरा टाउन में मैकेनिक का काम करने वाले जगदीश ढींगरा (52) अपने साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर पटियाला की तरफ जा रहे थे। राजपुरा के लिबर्टी चौक के पास ट्राले ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी और जगदीश ढींगरा कौ रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एएसआई सुखवत सिंह ने बताया कि हमे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लिबर्टी चौक पर ट्राले व एक्टिवा में टक्कर होने के बाद एक व्यक्ती जगदीश कुमार की मौत हो गई थी। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और ट्राले को कब्जे ले लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2025, 18:51 IST
राजपुरा में ट्राले ने स्कूटी को मारी टक्कर, मैकेनिक की मौत #SubahSamachar
