जीरकपुर पुलिस ने नशीले कैप्सूल की खेप के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जीरकपुर पुलिस ने 45 हजार से अधिक नशीले कैप्सूलों की खेप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से मिली नशीले कैप्सूलों की खेप पुलिस ने जब्त कर ली और तीन लोगों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय निवासी हिमाचल प्रदेश और रवि कुशवाहा निवासी ग्रेटर नोएडा, यूपी के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 4 दिन का रिमांड हासिल हुआ, जिसमें होने वाली पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। मामले को लेकर जीरकपुर पुलिस थाना के प्रभारी सतिंदर द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए दी और बताया कि नशे पर लगाम कसने के लिए उनकी मुहिम निरंतर जारी रहेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 13:32 IST
जीरकपुर पुलिस ने नशीले कैप्सूल की खेप के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार #SubahSamachar
