कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार और बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में सोमवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से पांच फायर सर्विस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो फायरकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 06:51 IST
कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार और बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत #SubahSamachar
