VIDEO: ताजमहल में फोटो खींचने को लेकर पर्यटकों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट
विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल परिसर में रविवार को एक बार फिर हुड़दंग का मामला सामने आया। ताजमहल के प्रतिबंधित गार्डन में फोटो खींचने को लेकर पर्यटकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान साथ आई महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के पर्यटकों को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच थाने में आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 15:41 IST
VIDEO: ताजमहल में फोटो खींचने को लेकर पर्यटकों के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट #SubahSamachar
