ग्रेटर नोएडा में 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रेटर नोएडा में 37वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत #SubahSamachar