ऊना: एनएसएसएस स्वयंसेवियों को दी कानूनी पहलुओं की जानकारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रकाली में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान एडवोकेट राजकुमारी शर्मा ने एनएसएस के स्वयंसेवियों को विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, नशे से दूर रहने, पढ़ाई करने के साथ अनुशासन में रहने एवं अन्य कई कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल बिहारी लाल ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहने की प्रेरणा दीद्ध। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सतपाल विशिष्ट, सहायक राजेश ठाकुर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भी माैजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 17:57 IST
ऊना: एनएसएसएस स्वयंसेवियों को दी कानूनी पहलुओं की जानकारी #SubahSamachar
