Video: 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा में गोसंरक्षण का संदेश, भजन संध्या ने बांधा समां

लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित एक लॉन में 81 दिवसीय गविष्ठी (गोरक्षार्थ-धर्मार्थ) यात्रा के तहत बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रा के उद्देश्य और गोसंरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चकी गई। वक्ताओं ने गोमाता को राज्य माता और राष्ट्र माता के रूप में प्रतिष्ठित करने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गौधाम स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें गायिका फरहा नाज ने 'यशोमती मैया से बोले नंदलाल' सहित कृष्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 13:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा में गोसंरक्षण का संदेश, भजन संध्या ने बांधा समां #SubahSamachar