Video: भूजल बचाने के लिए बढ़ानी होगी रिचार्ज क्षमता, आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर भी जोर

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में 'भूजल सप्ताह' के तहत आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के अपर निदेशक डॉ. अजय गुप्ता ने भूजल संरक्षण और आर्द्रभूमियों (रामसर साइट्स) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश में 100 रामसर साइट्स घोषित हैं, जिनमें तमिलनाडु के बाद उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। राज्य सरकार ने 13 नई साइट्स का प्रस्ताव भी भेजा है। उन्होंने गोरखपुर के रामगढ़ ताल पर बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए भूजल पुनर्भरण बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि देश में 448.96 बीसीएम भूजल रिचार्ज होता है, जबकि 247.22 बीसीएम पानी निकाला जा रहा है। उन्होंने आरओ के बढ़ते उपयोग को भी चिंता का विषय बताते हुए कहा कि यह जरूरत से अधिक सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है। आरओ और एसी से निकलने वाले पानी का उपयोग बागवानी में करने की सलाह देते हुए उन्होंने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: भूजल बचाने के लिए बढ़ानी होगी रिचार्ज क्षमता, आर्द्रभूमियों के संरक्षण पर भी जोर #SubahSamachar