VIDEO: भाजपा विधायक के शिलान्यास से पूर्व अज्ञात ने तोड़ा पत्थर, विधायक बोलीं- धरना देंगे

सीतापुर जिले के महमूदाबाद के ग्राम लालापुर से चंदमौली आश्रम रमनगरा मार्ग के मरम्मत कार्य का बुधवार को भाजपा विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य को शिलान्यास करना था। मंगलवार रात उन्होंने मार्ग पर पत्थर लगवाया। बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर तोड़ दिया। इसे लेकर विधायक आशा मौर्य ने पुलिस प्रशासन से अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो वह धरने पर बैठेंगी। साथ ही कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम आज ही होगा। वह किसी से डरने वाली नहीं हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: भाजपा विधायक के शिलान्यास से पूर्व अज्ञात ने तोड़ा पत्थर, विधायक बोलीं- धरना देंगे #SubahSamachar